वायरल न्यूज़

खुद की कब्र खोदने लगा शेर! मगर फिर जो दिखा दिमाग घूम जाएगा, देखिए ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 7, 2024, 11:13 AM IST

Sher Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि हर तरफ घास का मैदान है और शेर जमीन में गड्ढा खोद रहा है। वीडियो देखकर शुरू में कुछ समझ नहीं आता है, मगर आखिर में हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया।

Image

हैरान कर देगा शेर का ये वीडियो। (Photo/Instagram)

Sher Ka Video: बहादुर जानवर की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहले शेर का नाम आता है। यकीनन शेर बहादुर होने के साथ जंगल का सबसे खतरनाक जानवर भी है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि मजाल है कोई दूसरा जानवर इसके सामने आने की हिम्मत कर सके। जंगल में शेर की दहाड़ सुनते ही अच्छे-अच्छे जानवरों की हालत पतली हो जाती है। यही वजह है कि शेर को जंगल का राजा माना जाता है। मगर कभी सोचा है कि क्या हो जब जंगल का राजा ही खुद की कब्र खोजने लग जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

हैरान कर देगा शेर का ऐसा बर्ताव

वायरल वीडियो के बारे में कहा गया कि शेर खुद की कब्र खोदते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वहीं वायरल हो रहा वीडियो शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि जंगल का राजा शेर शिकार पर निकला है। शेर घास के मैदान में हर तरफ नजर दौड़ाता है मगर उसे कोई शिकार नजर नहीं आता है। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि शेर जमीन में अपने पंजों से गड्ढा खोदने लगा। उसने थोड़ी ही देर में जमीन में खूब गहरा गड्ढा खोद दिया। गड्ढे खोदने के बाद शेर खुद उसी गड्ढे में कूद गया। मगर इसके बाद वीडियो में जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

जमीन से खींच लाया शिकार

देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा कि शेर खुद की कब्र नहीं बल्कि शिकार को बाहर खींचने में जुटा है। उसका शिकार जमीन में घुसा है। मगर शेर जमीन के अंदर से भी शिकार खींचकर बाहर निकाल लाया। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे सबसे ज्यादा बार-बार देखने का मन करेगा। आखिर में देखेंगे कि जमीन से शिकार दबोचने के बाद शेर ने उसे अपने पेट का निवाला बना लिया। जमीन से शिकार दबोचने वाला शेर का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

देखिए शेर का वीडियो

मालूम हो कि करीब 1.87 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो लाइक भी किया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर bigcatsnamibia नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article