Video: सड़क पार करते समय बाइक सवार से टकराया तेंदुआ, खतरनाक वीडियो हो रहा वायरल

Leopard Video Viral: यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे शहर के निकट शिल्पग्राम मुख्य मार्ग पर घटी। सीसीटीवी फुटेज में शाम 7.54 बजे के आसपास एक तेंदुआ बाउंड्री वॉल से कूदकर सड़क पार करने के लिए भाग रहा था।

Leopard Video Viral: राजस्थान के उदयपुर शहर का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रिहायशी इलाके के पास एक तेंदुआ देखा गया। सड़क पार करते समय बाइक सवार एक दूधवाले से टकराने के बाद तेंदुए की उपस्थिति का पता चला। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, रात के समय एक तेंदुआ तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टकरा जाता है बाइक सवार समेत तेंदुआ स्‍वयं सड़क पर गिरकर घायल हो जाते हैं।

तेंदुए से टकराया बाइक सवार।

गौरतलब है कि, यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे शहर के निकट शिल्पग्राम मुख्य मार्ग पर घटी। सीसीटीवी फुटेज में शाम 7.54 बजे के आसपास एक तेंदुआ बाउंड्री वॉल से कूदकर सड़क पार करने के लिए भाग रहा था, इसी बीच दूधवाला वहां से गुजरता है और तेंदुए के बीच में आने के कारण वो उससे टकरा जाता है। इसके बाद दोनों ही अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाते हैं। बाइक सवार दूधवाले और तेंदुए की टक्‍कर से जोरदार आवाज होती है और सारा दूध जमीन पर फैल जाता है। आवाज सुनकर मौके पर स्‍थानीय लोग पहुंचते हैं मगर तेंदुए के डर से वे भी पीछे हट जाते हैं।

End of Feed