रेस्क्यू के दौरान वन विभाग कर्मी पर झपटा तेंदुआ, Viral Video देख कांप उठे लोग

जंगल और वन्यजीवों के बीच काम करना आसान नहीं होता। एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। हाल में एक तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें तेंदुए को वनकर्मी पर झपटते हुए देखा जा सकता है।

वाइल्डलाइफ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिनमें कभी-कभी जंगली जानवरों के रेस्क्यू के भी वीडियो सामने आते हैं। इन वीडियो में कई बार कुछ ऐसी खतरनाक चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देख लोगों की सांसें तम जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जहां एक तेंदुए के रेस्क्यू के लिए गई वन विभाग की टीम पर तेंदुए ने हमला बोल दिया लेकिन गनीमत रही कि तेंदुआ पहले से ही जाल में फंसा हुआ था। घटना के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर ‘घर के कलेश’ @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि वन विभाग की टीम ने तेंदुए को जाल में फंसाया था, लेकिन तभी अचानक वह वन रक्षक पर झपट पड़ा।

End of Feed