Leopard Attack Video: खूंखार तेंदुए ने पुलिस वाले को पंजा मारकर किया घायल, खौफनाक मंजर देख हाथ-पैर फूल जाएंगे

Leopard Attack Video: उत्‍तर प्रदेश के संभल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक खूंखार तेंदुए का पकड़ा गया है जिसने पुलिस वाले को पंजा मारकर घायल कर दिया था।

Leopard Attack Video: उत्‍तर प्रदेश के संभल संभल के हयात नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा गांव में सुबह एक तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए को देख घर में रह रहे लोग हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने कमरे में घुसे तेंदुए को बंद कर दिया। जैसे ही लोगों को गांव में तेंदुआ आने की सूचना मिली लोगों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया। घर में घुसे तेंदुए को देखकर लोगों के हाथ-पैर फूल गए। इस पर ग्रामीण लोगों ने वन विभाग और पुलिस की टीम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पूरी टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने में जुट गई। हालांकि जिस समय ये ये जद्दोजहद चल रही थी ठीक उसी समय तेंदुए ने पंजा मारकर सीओ को घायल कर दिया। इस पूरी घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और कड़ी मशक्‍कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

​leopard attack, leopard attack viral video, leopard video, leopard in up, leopard in sambhal, viral news, viral video, video viral, sambhal news, sambhal, तेंदुआ, तेंदुए का खौफ, संभल में तेंदुआ, तेंदुए का आतंक, संभल


जाल में फंसा तेंदुआ।

ऐसा रहा मामला

बता दें कि रसूलपुर धतरा गांव में राम कुंवर सिंह के घर में पत्नी ज्ञानवती सुबह 7:30 बजे खाना बना रही थीं। बेटा व बहू भी घर में थे। घर का गेट खुला हुआ था। उसी समय एक तेंदुआ घर के एक कमरे में घुस गया। घर में रह रहे लोग अचानक तेंदुआ आने से डर गए। पत्नी ज्ञानवती ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया। जैसे वह डरे सहमे घर के बाहर आए और लोंगों को इसकी सूचना दी। क्षेत्र में घटना आग की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम उमड़ने लगा और वे घरों की छतों पर एकत्र हो गए।

End of Feed