वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: मगरमच्छ के पेट से निकलीं बेशकीमती चीजें, देखकर किसी को नहीं हो रहा यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 22, 2024, 01:26 PM IST

Ajab Gajab News: जू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तीन तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से दो मगरमच्छ की हैं। वहींं, तीसरी तस्वीर में मगरमच्छ के पेट से निकले सिक्के साफ नजर आ रहे हैं।

Image

मगरमच्छ के पेट से निकले सिक्के (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका के नेब्रास्का में एक चिड़ियाघर में रहने वाले मगमच्छ के शरीर से बेशकीमती चीजें निकली हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। अमेरिका के चिड़ियाघर में रहने वाले इस मगरमच्छ की उम्र 36 साल है, जिसके पेट से 70 अमेरिकी सिक्के निकले। मगरमच्छ के पेट से ये सिक्के रूटीन चेकअप के दौरान निकले, जिन्हें देखकर डॉक्टर्स के भी होश उड़ गए।

मगरमच्छ के पेट से निकले 70 अमेरिकी सिक्के

जू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस खबर को शेयर किया है। जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तीन तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से दो मगरमच्छ की हैं। वहींं, तीसरी तस्वीर में मगरमच्छ के पेट से निकले सिक्के साफ नजर आ रहे हैं। ये सारे सिक्के मेटल के हैं। दरअसल, मगरमच्छ के पेट में रेडियोग्राफी के दौरान मेटल के सिक्के नजर आए थे। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने इन सिक्कों को ऑपरेशन करके मगरमच्छ के पेट से बाहर निकाला।

36 साल के मगरमच्छ थिबोडॉक्स के पेट से निकले इन सिक्कों को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। फिलहाल, सिक्के निकलने के बाद थिबोडॉक्स सामान्य जिंदगी जी रहा है। इस घटना को लेकर पशु चिकित्सक डॉ. क्रिस्टीना प्लॉग का कहना है कि इन सिक्कों को विजिटर्स द्वारा मगरमच्छ के आवास में फेंका गया होगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article