वायरल न्यूज़

अजब: इंसानी दुनिया को छोड़कर 50 साल पहले पहाड़ों पर चला गया था शख्स, जानिए कैसे रखा खुद को जिंदा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 18, 2023, 05:55 PM IST

Ajab Gajab News: सर्दी के मौसम में वह पहाड़ में खुद को अपने तरीके से जिंदा रखे हुए हैं। फेब्रीजियो कार्डिनाली (Fabrizio Cardinali नाम के शख्स इटली के एक पहाड़ी पर रहते हैं। 50 साल पहले उन्होंने इंसानी बस्ती छोड़कर पहाड़ का रुख कर लिया था।

Image

इंसानी बस्ती छोड़ पहाड़ पर चला गया शख्स (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ पर रहता है यह शख्स
  • 50 साल पहले छोड़ी इंसानी बस्ती
  • इटली का रहने वाला है शख्स

Ajab Gajab News: अगर कोई आपसे आपका मोबाइल आधे घंटे के लिए मांग ले तो शायद आपके भीतर खलबली मच जाएगी। दूसरी तरफ दुनिया में एक शख्स ऐसा है, जो इंसानी दुनिया को छोड़कर 50 साल पहले पहाड़ पर रहने चला गया था। यह शख्स पिछले 50 साल से जिस तरह की जिंदगी जी रहा है, उसके बारे में जानकर आप सन्न रह जाएंगे। इस शख्स का नाम है फेब्रीजियो कार्डिनाली (Fabrizio Cardinali)। इटली के 72 वर्षीय इस शख्स ने पिछले 50 साल पहाड़ों में गुजारे।

अपने तरीके से रहते हैं जिंदा

फैब्रीजियो कार्डिनाली कहते हैं कि उन्हें न बिजली की जरूरत थी, न ही मोबाइल और गैस चूल्हे की। वह 50 सालों से पूरी तरह बिजली नेटवर्क से दूर हैं। पहाड़ में खुद को सर्दी के मौसम में वह अपने तरीके से जिंदा रखे हुए हैं। वह अभी भई इटली के ईस्ट एड्रियाटिक तट पर एक पत्थर के घर में रहते है। आज भी न वह बिजली का इस्तेमाल करते हैं, न ही उनके पास गैस चूल्हा या इनडोर प्लंबिंग है। वह कहते हैं कि उन्हें दुनिया का हिस्सा बनने में जरा सी भी दिलचस्पी नहीं है।

50 साल पहले छोड़ दिया सब कुछ

फैब्रीजियो ने बताया कि 50 साल पहले उन्होंने अपना परिवार, पढ़ाई, दोस्त, स्पोर्ट्स टीम सब छोड़ दिया था और एक अलग दिशा में चल पड़ा था। वह अपने खाने के लिए फल और सब्जियां खुद उगाते हैं। वह खाना पकाने के तेल का इस्तेमाल जलने वाले लैंप में करते हैं और उसी से पढ़ते हैं। वह जैतून इकट्ठा करते हैं, जिससे तेल निकल सके और मधुमक्खी पालते हैं, जिससे शहद मिल सके। उनके साथ पहाड़ पर एक मुर्गा, कुछ मुर्गियां और बिल्ली जैसे कई जानवर रहते हैं। खाना पकाने के लिए वह पहाड़ों से लकड़ी बिनकर लाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article