वायरल न्यूज़

VIDEO: झूले पर लटक-लटककर डांस करती दिखी क्यूट गर्ल, मगर तभी जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 26, 2025, 01:04 PM IST

Ladki Ka Dnace Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की पेड़ पर रस्सी से बने झूले पर लटकर यूनिक डांस दिखाने की कोशिश करती है, मगर तभी रस्सी टूट गई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगा।

Image

लड़की का डांस देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

Ladki Ka Dnace Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां डांस से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने जबरदस्त होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। मगर डांस से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा। वायरल वीडियो एक क्यूट गर्ल से जुड़ा है जो पेड़ पर बने झूले पर लटकर डांस दिखाने की कोशिश में है। मगर लड़की के साथ ऐसा कुछ हुआ बेचारी हंसी का पात्र बन गई।

अचानक धड़ाम से गिर पड़ी लड़की

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि रस्सी को पेड़ से बांधा गया है। लड़की इसी रस्सी पर लटकर डांस दिखाने की कोशिश करती है। शुरुआत में लड़की नॉर्मल डांस स्टेप दिखाती है। फिर वो रस्सी से बनाए झूले के सहारे डांस करती है। मगर लड़की ने जैसे ही रस्सी को पकड़कर अपनी शरीर हवा में उछाला अलग ही नजारा देखने को मिला। दरअसल तभी रस्सी टूट गई और बेचारी लड़की धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंकी रोक पाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

वायरल वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा रस्सी डांस ने कमर तुड़वा दी। एक यूजर ने लिखा बेचारी का डांस अधूरा रह गया। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर hindu_mohit_9 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article