लड़की ने सोचा प्रैंक करेगा मगर चेन खींचकर भाग गया चोर, देखिए मजेदार VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 4, 2025, 08:58 AM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़का पहले लड़की से बिस्किट मांगता है और फिर उसका चेन चुराने की बात कहता है। लड़की जब तक कुछ समझ पाती बंदा सचमुच चेन छीनकर भाग गया।

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक लड़का और लड़की से जुड़ा मजेदार वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लड़की मजे से बिस्किट खा रही है, तभी एक लड़का उसके करीब पहुंचा। लड़का उससे बिस्किट मांगता है। लड़की सेकंडभर सोचती है और सवाल पूछती है कि क्या वो उसे जानती है? लड़का ना मैं जवाब देककर कहता है कि उसकी मां ने ऐसा करने के लिए था। यानी कोई भी अच्छा काम करने से पहले कुछ मीठा खा लेना चाहिए। लड़की खुश होती है और उसे बिस्किट दे दिया। मगर इसी बीच लड़की के मन में उस अच्छे काम के बारे में पूछने का मन हुआ।

लड़की ने पूछा क्या था अच्छा काम

लड़की सामने खड़े लड़के से उस अच्छे काम के बारे में पूछती है। इधर लड़का भी खुशी-खुशी जवाब देता है कि 'मुझे आपका चेन चुराना है।' बस इतना सुनना था और लड़की का खुशी का ठिकाना नहीं था। कुछ देर पर तक जो लड़की प्रैंक के बारे में सोच रही थी अब वैसा कुछ नहीं था। लड़की को उम्मीद थी कि लड़का उसे प्रपोज करेगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके उलट जो कुछ हुआ बेचारी लड़की के होश उड़ गए।

End of Feed