Kulhar Pizza Couple Leaked MMS: कुल्हड़ पिज्जा कपल को भला कौन नहीं जानता। एक समय था जब इस कपल के एक एमएमएस से इंटरनेट पर सनसनी मच गई थी और जो लोग इन्हें नहीं जानते थे, वो भी जान गए थे। कपल का एमएमएस लीक होने से इन्हें काफी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा। इससे कपल के निजी जिंदगी पर काफी असर पड़ा। इसके साथ ही इनके व्यापार में भी गिरावट देखने को मिली।
कुल्हड़ पिज्जा कपल ने तोड़ी चुप्पी (Instagram)
हाल ही में कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें कपल ने लीक्ड एमएमएस को लेकर चुप्पी तोड़ी है। कपल का कहना है कि लोगों को लगता है, हमने ये पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया लेकिन ऐसा नहीं है। इस जोड़े ने वायरल वीडियो को AI जेनरेटेड बताया। जालंधर के रहने वाले गुरप्रीत कौर और सेहज अरोड़ा इस इंटरव्यू में रोते हुए नजर आए। सेहज का कहना है कि इसके चलते रेस्टोरेंट की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है।
बदमाशों ने कार को ईंटों से तोड़ा
कुल्हड़ में पिज्जा बेचने वाले आइडिया को लेकर आए इस कपल ने सोशल मीडिया से अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन एक छोटी सी गलती के चलते उनका सब बर्बाद हो गया। सेहज ने कहा कि अपने साथ कौन ही ऐसा करेगा, जिससे उसकी निजी जिंदगी और व्यापार दोनों में नुकसान हो। कपल ने आरोप लगाया कि पिछले महीने उनकी नई कार को भी ईंटों से तोड़ दिया गया। इसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था।
