VIDEO: उफनते नाले में स्कॉर्पियो लेकर घुसे युवक, तेज बहाव में बहने लगी गाड़ी, छत पर चढ़कर बचाई जान

उफनते नाले को स्कॉर्पियो से पार करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। तेज बहाव में गाड़ी फंसकर बहने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों का रेस्क्यू किया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक उफनते दादर नाले को स्कॉर्पियो से पार करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन कुछ ही देर में उनकी गाड़ी तेज पानी के बहाव में फंस गई और बहने लगी। इसके बाद तीनों युवकों को गाड़ी की छत पर चढ़कर अपनी जान बचानी पड़ी। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते मदद की और तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है।

korba dadar nala scorpio stuck flood water viral video

उफनते नाले में फंसा स्कॉर्पियो (X/@zingabad)

पानी का बहाव देख भी नहीं मानी बात

बताया जा रहा है कि कोरबा में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण दादर नाले में पानी काफी बढ़ गया था और उसका बहाव भी बेहद तेज था। ऐसे हालात में स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों को नाला पार नहीं करने की सलाह दी थी। उनसे पानी कम होने का इंतजार करने को भी कहा गया। लेकिन युवकों ने लोगों की बात नहीं मानी और गाड़ी लेकर नाले में उतर गए। जैसे ही स्कॉर्पियो तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, पानी का दबाव बढ़ गया। गाड़ी अपना संतुलन खो बैठी और धीरे-धीरे पानी के साथ बहने लगी।

End of Feed