Viral Photo: शादी से तुरंत पहले बीमार पड़ी दुल्‍हन, हॉस्पिटल वार्ड में दूल्‍हे संग रचाई शादी

Viral Photo: कोलकाता में एक महिला अपनी शादी से दो दिन पहले ही बीमार पड़ गई। जिसके बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हालात कुछ ठीक होते ही उसने अस्‍पताल वार्ड में ही शादी कर ली।

Bride wedding in hospital ward: कोलकाता के दुर्गापुर में एक महिला की शादी चर्चा का विषय बन गई। महिला को उसकी शादी से 2 दिन पहले जब अचानक से पेट में दर्द उठा तो उसे अस्पताल के वार्ड में एडमिट कराया गया था। हालांकि अपनी बीमारी के चलते वो महिला अपने परिवार के बनाए शेड्यूल को बिगड़ने नहीं देना चाहती थी जिसके लिए उसने अस्‍तपाल प्रबंधन से मदद की गुहार लगाई। बाद में अस्‍पताल के लोगों के मिलकर उसने हॉस्पिटल वार्ड में ही कार्यक्रम आयोजित किया और अपने बेटर हाफ संग शादी रचाई। महिला की फोटो और उसका ये काम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

​bride wedding in hospital ward, bride marriage in hospital, viral news, durgapur news, hindi news, times now navbharat

अस्‍पताल वार्ड में शादी करने वाला कपल।

इलाज के दौरान रिपोर्ट हुआ हेपेटाइटिस

हमारी सहयोगी वेबसाइट टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सुचरिता पात्रा नामक महिला दिल्ली स्थित एक फर्म में माइक्रोबायोलॉजिस्ट के रूप में काम करती हैं और उनके पति अमित मुखर्जी नोएडा में इंजीनियर हैं। दो साल पहले दोनों की शादी की तारीख तय हुई थी और शादी से दो दिन पहले ही सुचरिता की तबियत बिगड़ गई। भर्ती कराने के अगले दिन पता चला कि, उसे वायरल हेपेटाइटिस है। डॉक्टरों ने कहा कि यह पुरानी बीमारी नहीं है लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है।

End of Feed