वायरल न्यूज़

क्रिकेट स्टेडियम से लेकर इंटरनेट के गलियारों तक छाई यह लड़की, असलियत जान हैरानी से खुला रह जाएगा मुंह

Viral News: सोशल मीडिया लड़की की असलियत को लेकर एक बहस छिड़ गई है। ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि तस्वीर में दिख रही लड़की असलियत में नहीं है। बल्कि यह एक AI कैरेक्टर है। लोग इस लड़की को AI से बनाई गई डिजिटल पर्सनैलिटी बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि लड़की की तस्वीरें कुछ ज्यादा ही परफेक्ट नजर आ रही हैं, जो आम जिंदगी में होता नहीं है।

Image

सोशल मीडिया पर छाई लड़की (instagram)

Viral News: भारत और पड़ोसी देश श्रीलंका में इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस दौरान दुनियाभर की 20 टीमें एक ट्रॉफी को उठाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। क्रिकेट फैन भी अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम तक पहुंच रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस लड़की की टी-20 वर्ल्ड कप में स्टेडियम में जाकर मैच देखने की तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। लड़की की तस्वीरें वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स की संख्या हजारों से बढ़कर लाखों में पहुंच गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई लड़की

यह लड़की सबसे पहले भारत बनाम अमेरिका टी-20 वर्ल्ड कप मैच देखने स्टेडियम पहुंची थी। इंस्टाग्राम पर डाली गई तस्वीरों के अनुसार, लड़की भारत-अमेरिका मैच देखने के लिए दर्शक दीर्घा में मौजूद थी। वहां की कई सारी तस्वीरें लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, लड़की का नाम आइरा रावत है। जो इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई है। इस लड़की के तमाम वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके बाद लड़की के फॉलोअर्स रातों-रात लाखों की संख्या में पहुंच गए। सोशल मीडिया पर लोग जानना चाह रहे हैं कि लड़की की असलियत क्या है और यह कौन है? देखें वीडियो-

सबसे ज्यादा वायरल हो रही तस्वीर में आइरा रावत नीली टी-शर्ट और सफेद स्कर्ट में नजर आ रही है। आइरा की मुस्कान और मैच को लेकर उनके उत्साह ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसके बाद कुछ ही घंटों में लड़की की तस्वीरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर होने लगे। सोशल मीडिया लड़की की असलियत को लेकर एक बहस छिड़ गई है। ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि तस्वीर में दिख रही लड़की असलियत में नहीं है। बल्कि यह एक AI कैरेक्टर है। लोग इस लड़की को AI से बनाई गई डिजिटल पर्सनैलिटी बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि लड़की की तस्वीरें कुछ ज्यादा ही परफेक्ट नजर आ रही हैं, जो आम जिंदगी में होता नहीं है। लड़की की प्रोफाइल पर मौजूद कुछ फोटो भी AI जनरेटेड नजर आते हैं। यूजर्स का कहना है कि AI के दौर में असली और आर्टिफिशियल के बीच की लाइन काफी पतली हो गई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article