वायरल न्यूज़

VIDEO: गहरी नींद में थे दादाजी तभी लिपट गया किंग कोबरा, रोंगटे खड़े कर देगा आगे का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 20, 2024, 08:41 AM IST

King Cobra Ka Video: हैरान करने वाले इस वीडियो में देखेंगे कि दादाजी बेड पर थे कि तभी खतरनाक किंग कोबरा उनके पास आ गया। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

सांप के साथ सो गए दादाजी। (Photo-Instagram)

King Cobra Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक बुजुर्ग दादाजी से जुड़ा है जो गहरी नींद में सो रहे हैं। मगर इसी बीच उनके साथ ऐसा कुछ हुआ कि सपने में भी उन्होंने ऐसी कल्पना नहीं की होगी। हैरान करने वाला दादाजी से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। हजारों की तादाद में लोगों ने इसे पसंद भी किया है।

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दादाजी बेड पर गहरी नींद में सो रहे हैं। फ्रेम में सबकुछ बेहद सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक चिल्लाते हुए घर की महिला उनकी तरफ दौड़ी चली आई। वो उन्होंने उठाने की कोशिश करते हैं मगर बुजुर्ग एक करवट तक नहीं बदलते। महिला ने थोड़ी हिम्मत दिखाई और उन्हें उठा दिया। दादाजी की आंख खुली और बेड छोड़कर भाग गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे किसी के भी रोंगने खड़े करने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दरअसल दादाजी बेड पर जहां सो रहे थे, वहीं उनके बराबर में अचानक खतरनाक किंग कोबरा आ धमका और उनसे लिपट गया। इसमें दादाजी कोबरा के साथ ऐसे सोते हुए नजर आते हैं मानो किसी बच्चे के बराबर में लेटे हैं। सांप के साथ इस तरह सोते हुए दादाजी के इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर rafiqcomedyshow नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article