वायरल न्यूज़

King Cobra Ka Video: कोबरा को खिलौना समझकर खेलने लगा नन्हा बालक, फिर जो दिखा रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2025, 07:51 AM IST

King Cobra Ka Video: रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे कि बच्चे के सामने किंग कोबरा फन फैलाए बैठा है। मगर नन्हा बालक उससे डरने के बजाय खिलौने की तरह खेलता हुआ नजर आता है।

Image

किंग कोबरा के साथ खिलौने की तरह खेलता नजर आया बच्चा। (Photo/Twitter)

King Cobra Ka Video: किंग कोबरा को दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि इसका नाम सुनने भर से इंसान डर जाते हैं। कोबरा अगर गलती से भी सामने पड़ जाए तो शरीर नीला पड़ जाता है। मगर क्या हो जब वही नाग किसी बच्चे के सामने आ जाए और फन फैलाए खड़ा हो जाए? शायद ही आपने कभी इसकी कल्पना की होगी। मगर यकीन नहीं करेंगे एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें किंग कोबरा सचमुच बच्चे के सामने आ धमका। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

बच्चे के पास धमका किंग कोबरा

वीडियो में देखकर लगता है कि सांप बच्चे को नुकसान पहुंचाएगा। मगर इसके उलट ऐसा कुछ नजर आया जो अकल्पनीय लगता है। दरअसल जहरीला नाग बच्चे को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। इधर नन्हा बालक भी कोबरा से बिल्कुल नहीं डरता है। वो उसके साथ ऐसा खेलता है मानो उसके सामने कोई खिलौना है। बच्चा सांप को कभी गर्दन से पकड़ता है तो कभी उसका फन पकड़ने की कोशिश करता है। हैरान होंगे बच्चा सांप को चूमने की भी कोशिश करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

सांप को खिलौना समझकर खेल रहे बच्चे का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article