Snake Video: किंग कोबरा को पाइप से नहला रहा था शख्स, तभी जानवर ने मारी ऐसी फुफकार, देखते ही कांप उठे लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 21, 2024, 07:14 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पाइप से कोबरा को नहला रहा है। ऐसे में नहाते-नहाते अचानक से कोबरा ऐसा फुफकार मारता है, जिसे देख आपकी रूह कांप उठेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • किंग कोबरा को नहला रहा था शख्स
  • कोबरा ने नहाते हुए मारी फुफकार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

King Cobra Bathing Viral Video: कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर सांप के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद अंदर कंपकंपी आ जाती है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद कमाल का है। ये वीडियो (Viral Video) इतना खतरनाक है, जिसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में एक सांप नजर आ रहा है, जो एक पाइप से नहा रहा है लेकिन नहाते हुए कोबरा ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे।

King Cobra Bathing Viral Video

नहाते हुए किंग कोबरा का फुफकार मारते हुए वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स कोबरा को नहलाता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर सांप को नाम से ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, वहीं दूसरी शख्स इस खतरनाक जहरीले सांप को नहला रहा है और दुलार भी कर रहा है। ऐसे में शख्स पाइप से नहलाते हुए सांप को दुलार करने की कोशिश करता है, तभी सांप का रौद्र रूप नजर आता है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह कमेंट्स भी कर रहे हैं।

End of Feed