चुपके से आया और ATM में घुस गया किंग कोबरा, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 24, 2024, 12:29 PM IST

Snake Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि खतरनाक किंग कोबरा एटीएम के बेहद करीब है और वो थोड़ी ही देर में मशीन के अंदर छिपकर बैठ गया। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी के भी होंगटे खड़े हो जाएंगे।

Snake Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो दोबारा वायरल हुआ है। वीडियो खतरनाक किंग कोबरा से जुड़ा है जो चुपके से एटीएम में गया और उसके अंदर जाकर छिप गया। अब वीडियो में जो कुछ नजर आता है वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

एटीएम में छिपा किंग कोबरा

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एटीएम लगा है और उसके बाहर शीशे का दरवाजा है। मालूम होता है कि एक शख्स इसी एटीएम से कैश निकालने के लिए पहुंचा। मगर उसने अंदर जो नजारा देखा उसके होश उड़ गए। शख्स ने हैरान करने वाले नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। इसमें देखेंगे कि शख्स अंदर दाखिल होता है इससे पहले ही उसे अंदर किंग कोबरा नजर आ गया। आक्रामक कोबरा मशीन के ऊपर चढ़ रहा है। वो ऊपर की तरफ आता है और मशीन के अंदर दाखिल हो गया। बाद में बिल्कुल नहीं लगता है कि मशीन के अंदर सांप छिपा हुआ है।

End of Feed