वायरल न्यूज़

Snake Ka Video: पेड़ से बंधी भैंस डसने लगा किंग कोबरा, मगर बचाने की बजाय वीडियो बनाता रहा हैवान शख्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 19, 2023, 07:35 AM IST

Snake Ka Video: वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे कि किंग कोबरा भैंस को डसने की कोशिश करता है, मगर हैवान शख्स वीडियो बनाना नहीं छोड़ता।

Image

पेड़ से बंधी भैंस को डसने पहुंचा किंग कोबरा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंस को डसने पहुंचा किंग कोबरा
  • बचाने की बजाय वीडियो बनाता रहा हैवान
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Snake Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि देखकर बहुत हंसी आती है। कई बार ऐसा कुछ सामने आता हैं कि हम भावुक हो जाते हैं। आंखें नम हो जाती हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इससे बिल्कुल अलग है। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर शायद बहुत ज्यादा गुस्सा आए। देखकर शर्म आए कि दुनिया में ऐसे हैवान भी हैं, जो अपने मजे के लिए किसी की मौत तक की परवाह नहीं करते। सामने आया वीडियो भैंस और किंग कोबरा से जुड़ा है। इसमें भैंस आराम से पेड़ से बंधी है कि तभी किंग कोबरा उसे डंसने पहुंच गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया देखकर हैरान रह जाएंगे।

भैंस को डसने पहुंचा कोबरा

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि गांव में घर के बाहर भैंस पेड़ से बंधी है। भैंस आराम से खड़ी है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक भैंस विचलित होने लगी। वो इधर-उधर भागने लगी। पता चला कि इसकी वजह खतरनाक किंग कोबरा है, जो उसके बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। अब भैंस खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागती है, मगर पेड़ से बंधे होने की वजह से वो कहीं ना जा सकी। देखकर गुस्सा आएगा कि भैंस की जान खतरे में होने के बावजूद वीडियो बना रहा शख्स आराम से खड़ा रहता है। वो सांप को जरा भी भगाने की कोशिश नहीं करता।

बचाने की बजाय वीडियो बनाता रहा हैवान

सांप भैंस को डसने के लिए उसके बिल्कुल करीब पहुंच गया। हैवान शख्स अभी भी वैसे ही खड़ा रहता है। हैरान हो जाएंगे कि किंग कोबरा भैंस के पैर पर डसने की कोशिश करता है कि तभी उसने अपना पैर पीछे कर लिया। शख्स अभी भी आराम से वीडियो बना रहा है। कोबरा अब एक बार फिर डसने की कोशिश करता है और अपना फन भैंस के बहुत करीब ले गया। मगर किस्मत से उसने फिर खुद को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद सांप खुद ब खुद चला गया। सांप के जाने के बाद ही शख्स ने कैमरा ऑफ किया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो बना रहे शख्स को जमकर लताड़ लगाई है। लोगों ने उसे हैवान तक करार दिया जो अपने मजे के लिए वीडियो बना रहा है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर tiptopyatra हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article