वायरल न्यूज़

Video: सांप पकड़ने आया था सपेरा, मगर उसे ही उतारा मौत के घाट

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Oct 30, 2024, 12:30 PM IST

Sanp Ka Video: सांप और सपेरे से जुड़ा हैरान करने वाला मंजर कैमरे में कैद हुआ है। इसमें देखेंगे कि सपेरा लापरवाही से जहरीले किंग कोबरा को पकड़ता हुआ नजर आता है। मगर इसके बाद जो कुछ हुआ किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

गांव में जहरीले सांप को पकड़ने पहुंचा था सपेरा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप ने सपेरे को डसकर मार दिया
  • कैमरे में कैद हुआ डरावना नजारा
  • वायरल हुआ घटना का वीडियो

Sanp Ka Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। दावा किया गया कि एक सपेरे की सांप को पकड़ने के दौरान डसने से मौत हो गई। हैरानी की बात है जब सपेरा सांप पकड़ रहा था तब आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में देखेंगे कि सपेरा सांप को काबू में कर रहा है। सांप को पकड़ने के दौरान सपेरा कहता है कि काटना है तो अभी काट लो। मगर बाद में मत काटना। इसमें आगे देखेंगे कि सपेरा अपने हुनर ना घमंड करते हुए सांप से कहता है कि बाद में तुम काटने काबिल रहोगे भी नहीं।

सांप ने सपेरे को डसकर मार दिया

वहीं सांप के हमला करने पर एक महिला ने सपेरे से पूछा भी कि उसे डर नहीं लगता? इसपर जवाब मिलता है कि डर लगता होता तो पकड़ने ही क्यों आता। सांप को पकड़ने और बातचीत करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला में झारखंड के रांची का है। यहां लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैपुरा में संतोष नाम का एक सपेरा था। गांव के ही एक घर में सांप निकलने पर उसे बुलाया गया था। ग्रामीणों ने बताया संतोष सांप को पकड़कर अपने साथ ले गया। मगर जब वो सांप का जहर निकाल रहा था तभी उसे सांप ने काट लिया।

यहां देखिए वीडियो

बताया गया कि सांप के काटते ही सपेरा संतोष बेहोश हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि सांप पकड़ने और उससे बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article