Khan Sir Marriage Video: स्‍टूडेंट्स के प्रिय 'खान सर' बने दूल्हा, खुद दी जानकारी; इस दिन देने वाले हैं ग्रैंड पार्टी

Khan Sir Marriage Video: खान सर ने अपने प्रशंसकों और छात्रों को इस खुशी में शामिल करने के लिए 2 जून 2025 को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है। इस रिसेप्शन में उनके करीबी लोग, सहयोगी, और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे।

Khan Sir Marriage Video: पटना के अलावा देश के अलग-अलग कोनों में फेमस खान सर के घर भी शहनाई बज गई है। ये जानकारी खुद स्‍टूडेंट्स के प्रिय खान सर ने एक वीडियो के माध्‍यम से दी है और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपनी अनूठी शिक्षण शैली और यूट्यूब पर उपलब्ध मुफ्त शैक्षिक सामग्री के माध्यम से लाखों छात्रों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। बिहार के पटना में रहने वाले खान सर के कोचिंग संस्थान 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' के वीडियो सामान्य ज्ञान, विज्ञान, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाने जाते हैं।

खान सर ने रचाई शादी।

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि, खान सर ने एएस खान के साथ शादी रचाई है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि, यह शादी समारोह बेहद सादगी और निजी तौर पर संपन्न हुआ, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। शादी की तारीख को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह खबर उनके प्रशंसकों और छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

End of Feed