Viral Video: पाकिस्तान ने कभी सोचा भी नहीं होगा, इंडिया ने बना लिया ऐसा 'जादुई' नल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 04:36 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग घुम जाएगा। इस वीडियो में आपको एक ऐसा ताला नजर आएगा, जिसे बंद करने और खोलने के लिए आपको चाबी का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में आया चाबी वाला नल
  • चाबी लगाने पर ही मिलेगा पानी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Key Tap Viral Video: कहते हैं भारतीयों के पास जितना दिमाग है, शायद ही उतना किसी देश के पास हो। इसका प्रमाण भी हमें देखने को मिलता रहता है। सोशल मीडिया पर भी काफी ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिसमें खतरनाक से खतरनाक जुगाड़ दिखाया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आपको एक नल नजर आएगा, जो चाबी से खुलता है। अब इस वीडियो ने इंटरनेट पर एकदम बवाल मचा दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स नल को चाबी से खोलता नजर आ रहा है। यह नल बिना चाबी के नहीं खुलेगा, जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर के बाहर नल लगाने की सोच रहे हैं या फिर लगा हुआ है और बच्चे बार-बार खोलकर चले जाते हैं, जिससे फालतू का पानी गिरता है तो ये नल आपके बेस्ट है। इस नल को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

End of Feed