क्रिकेट खेलने के लिए स्वर्ग से कम नहीं केरल की ये जगह, खूबसूरत मैदान का वायरल Video देख फैन हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर श्रीजीत एस अनोखे स्थानों के वीडियो पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। इन्‍होंने इंस्टाग्राम पर इस मैदान की सुंदर ड्रोन फुटेज पोस्‍ट को किया है और अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Viral Video: केरल के त्रिशूर की हरियाली में बसा एक मैदान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। चर्चा की वजह उसकी खूबसूरती है जिसे चारों ओर से कुदरत ने हरियाली से सुसज्जित किया हुआ है। ये मैदान वरंदरप्पिल्ली में हैरिसन मलयालम बागान के भीतर स्थित पलाप्पिल्ली मैदान है। ये जगह अपनी खूबसूरती और मनमोहक नजारों के लिए वायरल हो रहा है। केरल अपनी विविध प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है। जहां बैकवाटर, समुद्र तट, पहाड़ियां और हरी-भरी हरियाली दिखाई देती है।

केरल का पलाप्पिली मैदान।

सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर श्रीजीत एस अनोखे स्थानों के वीडियो पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। इन्‍होंने इंस्टाग्राम पर इस मैदान की सुंदर ड्रोन फुटेज पोस्‍ट को किया है और अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उन्होंने वीडियो ओवरले में लिखा, 'यह अमेज़न रेनफॉरेस्‍ट नहीं है।' इसमें लोगों को प्रकृति के जंगल में क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया है। वीडियो को 37.6 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं। यूजर्स स्थान और माहौल को देखकर आश्चर्यचकित थे इसलिए वे इस जगह की खूबसूरती के फैन हो गए।

End of Feed