वायरल न्यूज़

chatGPT ने 2 लाख रुपये से अधिक का ट्रैवल रिफंड दिलाया ? वायरल दावे पर यूजर्स ने शख्‍स से मांगा सबूत, देखें पोस्‍ट

Viral News: यह कहानी सोशल मीडिया और रेडिट पर तेजी से वायरल हुई। एक यूजर ने कहा कि, 'यह वास्तव में प्रतिभाशाली है।' मगर कई यूजर्स ने इस दावे से असहमति जताई और रिफंड के सबूत मांगे।

Image

चैटजीपीटी का उपयोग।

Viral News: एक रेडिट यूजर की पोस्‍ट ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। दरअसल, शख्‍स ने दावा किया कि, कैसे चैटजीपीटी ने उसे एक नॉन-रिफंडेबल यात्रा से 2,500 डॉलर से अधिक की राशि वसूलने में मदद की। ''कभी भी 'नहीं' को जवाब के तौर पर न लें" शीर्षक वाली पोस्ट में रेडिटर ने बताया कि कैसे उन्होंने एक्सपीडिया के ज़रिए कोलंबिया के मेडेलिन के लिए एक फ़्लाइट और होटल पैकेज बुक किया था मगर स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से उनको आखिरी समय में इसे रद्द करना पड़ा। न तो एयरलाइन और न ही होटल ने कैंसल की अनुमति दी और उन्होंने यात्रा के बीमा का विकल्प भी नहीं चुना था। ऐसे में हजारों डॉलर खोने के बाद उन्‍होंने ChatGPT-4o से मदद मांगी। उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में बताया और डॉक्टर का नोट प्राप्त किया, जिसके बाद ChatGPT का उपयोग करके उन्होंने कुछ कागज़ात बनवाए।

पोस्ट के अनुसार, एक्सपीडिया ने शुरू में सख्त नो-रिफंड पॉलिसी का हवाला दिया और होटल ने अपवाद बनाने से इन्कार कर दिया, मगर ChatGPT से बने पत्र ने चीजों को बदल दिया। उन्होंने लिखा, 'होटल ने मुझे मेडिकल कंडीशन के कारण रिफंड दिया।' गौरतलब है कि, एयरलाइन की नीति के अनुसार केवल मृत्यु या लाइलाज बीमारी की स्थिति में ही रिफंड दिया जाता है, इसलिए एयरलाइन से सहयोग नहीं मिला। Redditor ने इस प्रतिक्रिया को ChatGPT के साथ साझा किया, जिसने फिर एक और पत्र लिखा जिसमें बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति यात्रा को किस तरह से प्रभावित कर सकती है। एक घंटे के भीतर, एयरलाइन ने कथित तौर पर रिफंड जारी करने पर सहमति जताई। आगे पोस्‍ट में लिखा, 'अगर मैंने ChatGPT का इस्तेमाल नहीं किया होता, तो मुझे एक पैरालीगल को नियुक्त करना पड़ता... इससे मैं 2,500 डॉलर खोने से बच गया।' हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत रेडिटर के इस दावे से जुड़े किसी तथ्‍य की पुष्टि नहीं करता है।

यह कहानी सोशल मीडिया और रेडिट पर तेजी से वायरल हुई। एक यूजर ने कहा कि, 'यह वास्तव में प्रतिभाशाली है।' मगर कई यूजर्स ने इस दावे से असहमति जताई और रिफंड के सबूत मांगे, समयसीमा और एयरलाइन के त्वरित वापसी पर संदेह व्यक्त किया। एक यूजर ने लिखा, 'अगर यह सच है तो प्रभावशाली है मगर स्क्रीनशॉट इसे और अधिक विश्वसनीय बना देंगे।' एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'व्यक्तिगत जानकारी हटा दें और ईमेल के स्क्रीनशॉट पोस्ट करें। हम सभी स्वयं जानने के लिए उत्सुक हैं, और पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि करें।' वहीं, एक अन्‍य ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि टिप्पणी करने वाले इस पोस्ट के बारे में कुछ नहीं समझ पा रहे हैं। चैटजीपीटी ऐसे लोगों के लिए एक मजबूत वकील हो सकता है जिनके पास खुद के लिए खड़े होने की क्षमता, ज्ञान या दृढ़ता नहीं हो सकती है। हालांकि मैं सहमत हूं, इस स्थिति में झूठ बोलना अनैतिक था और ओपी ने इसका फायदा उठाया।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article