अजब: कर्नाटक के युवक ने 1965 में चोरी की थी भैंस, 58 साल बाद पुलिस ने जो किया जानकर हैरान रह जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 14, 2023, 07:00 PM IST

Ajab Gajab News: पुलिस ने बताया कि भैंस चोरी का यह मामला साल 1965 का है। जब भैंस चोरी हुई थी, उस समय आरोपी गणपति विट्टल वागोर की उम्र महज 20 साल थी। वहीं अब आरोपी 78 साल का हो चुका है।

Ajab Gajab News: आपने चोरी की बहुत सारी घटनाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम जिस घटना का जिक्र करने जा रहे हैं। उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चोरी की यह हैरान करने वाली घटना कर्नाटक से सामने आई है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पुलिस ने भैंस चोरी होने के 58 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपी ने जब भैंस चोरी किया था तब उसकी उम्र महज 20 साल थी, वहीं अब आरोपी 78 साल का हो चुका है।

buffalo

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

1965 में दर्ज करवाया गया था केस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक पुलिस ने गणपति विट्टल वागोर नाम के 78 वर्षीय शख्स को भैंस चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। पहले तो मोहल्ले वालों को माजरा समझ नहीं आया क्योंकि इलाके से कोई भैंस गायब नहीं हुई थी। हालांकि, बाद में पता चला कि पुलिस ने 58 साल पहले चोरी हुई एक भैंस के सिलसिले में शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि भैंस चोरी का यह मामला साल 1965 का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गणपति विट्टल वागोर ने जब भैंस चोरी की थी, उस दौरान उसकी उम्र महज 20 साल थी।

End of Feed