Kapil Sharma Slams Indigo Flights: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा से ही सुर्खियों में रहते आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया है, जिसमें आप इंडिगो की एक फ्लाइट को देख सकते हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कपिल ने इंडिगो की जमकर आलोचना की है और यात्रियों को परेशान करने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कपिल ने एक कैप्शन भी लिखा है। कपिल का कहना है कि पहले इंडिगो ने दूसरी फ्लाइट के लिए कहा और फिर यात्रियों को दोबारा से बोर्डिंग के लिए भी कहा। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, इंडिगो की तरफ से काफी लेट भी किया गया।
कपिल शर्मा ने की इंडिगो फ्लाइट की आलोचना
ट्विटर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दो दिन पहले उसके भी फ्लाइट को डीले किया गया था। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि कपिल भाई इतना पैसा होने के बावजूद आपने इंडिगो से ट्रैवेल क्यों किया। इस वीडियो पर अब तक 1 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को कपिल शर्मा के ऑफिशियल अकाउंट'@KapilSharmaK9' से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
