Viral Video: हर रोज सुबह उठकर हम चाय के साथ ब्रेड खाना पसंद करते हैं। मगर कभी मन में सवाल आया है कि आखिर हर सुबह जो ब्रेड हम तक पहुंचता है, उसे बनाया कैसे जाता है। अभी ब्रेड बनाने की फैक्ट्री से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाया गया कि फैक्ट्री में ब्रेड किस तरह बनाया जाता है। वीडियो उत्तर प्रदेश में कानपुर का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि फैक्ट्री में कैसे नियमों को ताक पर रखकर ब्रेड तैयार किए जाते हैं। इसमें साफ-सफाई की कमी साफ तौर पर नजर आती है।
फैक्ट्री में कैसे बनते हैं ब्रेड।
हाईजीन का कोई ध्यान नहीं
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि ब्रेड बनाने की प्रक्रिया के दौरान हाईजीन पर ध्यान नहीं दिया गया। हैरान होंगे कि कोई भी कर्मचारी हाथ में ग्लव्स नहीं पहनता। सारे कर्मचारी बिना ग्लव्स के काम में जुटे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक कर्मचारी मिक्सर में मैदा पलटता है। मैदा चिपके नहीं, इसके लिए बहुत सारा तेल भी डाला जाता है। इस प्रोसेस के दौरान कर्मचारी के हाथ में ग्लव्स नहीं होता। मिक्सर से आटा भी बिना ग्लव्स के ही निकाला जाता है। इसमें साफ नजर आता है कि साफ-सफाई को किस कदर नजरअंदाज किया गया है। आगे देखेंगे कि शख्स हाथ से ही ब्रेड के टुकड़े बनाता है।इंस्टाग्राम पर देखिए
ब्रेड मेकिंग फैक्ट्री का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अगल प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स ने प्रशासन से फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर planetashish नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
