Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको टैलेंट के एक से एक मजेदार वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में टैलेंट का एक ऐसा वीडियो (Talent Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप चौंक ही जाएंगे। क्योंकि, एक बच्चे ने गेंदबाजी से ऐसा कमाल दिखाया, जिसे देखकर लोगों को बुमराह की याद आ रही है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
जूनियर बुमराह ने मचाया धमाल (तस्वीर साभार- @harishsingh387)
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में आप सब जरूर जानते हैं। उनकी गेंदबाजी के सामने बड़े-बड़े बैट्समैन भी पानी भरते हैं। इतना ही नहीं बुमारह जिस स्टाइल से गेंदबाजी करते हैं, वो भी लोगों को काफी प्रभावित करता है। इस वायरल वीडियो में आप जूनियर बुमराह की प्रतिभा देखकर एक पल के लिए जरूर दंग रह जाएंगे। आप सोच रहे होंगे कि जूनियर बुमराह कैसे? दरअसल, यह मासूम बच्चा बिल्कुल बुमराह की स्टाइल में गेंदबाजी कर रह है। बच्चे का अंदाज सोशल मीडिया पर छाया है और यूजर्स बच्चे की तुलना सीनियर बुमराह से कर रहे हैं। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...
जूनियर बुमराह ने मचाया धमाल
वीडियो देखकर जरूर आप भी चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे सच में यह बच्चा बुमराह की कार्बन कॉपी है। इंस्टाग्राम पर इस वीडिय को 'harishsingh387' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस बच्चे को भविष्य का बुमराह बता रहे हैं, तो कुछ लोग छोटा पैकेट बड़ा धमाक बता रहे हैं। तो आपको बच्चे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
