Jugaad Video: लकड़ी से शख्स ने बना दी ऐसी धांसू गाड़ी, देसी जुगाड़ देख कहेंगे- 'कहां से आते हैं ऐसे लोग'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 10, 2023, 03:12 PM IST

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी गाड़ी बना दी, जिसके लोग जबरा फैन हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • जुगाड़ से शख्स ने बना दी मजेदार गाड़ी
  • गाड़ी देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर जुगाड़ का मजेदार वीडियो वायरल

Jugaad Viral Video: देश-दुनिया में जुगाड़ टेक्नोलॉजी की भारी डिमांड है। आलम ये है कि लोग जुगाड़ (Jugaad Video) से ऐसी-ऐसी मजेदार चीजें बना रहे हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में जुगाड़ (Desi Jugaad Video) का एक और मजेदार वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग भन्ना जाएगा। क्योंकि, एक शख्स ने लकड़ी का इस्तेमाल करके ऐसी धांसू गाड़ी बना दी, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। इतना ही नहीं शख्स की तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि आखिर ऐसे-ऐसे लोग कहां से आते हैं।

Jugaad Video

जुगाड़ से शख्स ने बना दी मजेदार गाड़ी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

इस दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। कई लोगों को आसानी से कामयाबी मिल जाती है, तो कुछ मेहनत करके भी मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी होते हैं जो जुगाड़ का इस्तेमाल करके महफिल लूट लेते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वीडियो (Jugaad Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही धांसू नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स ने जुगाड़ से चार पहिए वाली मजेदार गाड़ी बना दी है। इस गाड़ी को तैयार करने में लकड़ी और टायर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा एक इंजन लगाया गया है, जिससे गाड़ी स्टार्ट हो रही है। जिस मजेदार जुगाड़ से इस गाड़ी को तैयार किया गया है उसने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

End of Feed