वायरल न्यूज़

अजब: 90 साल की उम्र में मां बन जाती हैं इस समुदाय की महिलाएं, खूबसूरती ऐसी कि 60 की उम्र में लगती हैं जवान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 10, 2023, 02:11 PM IST

Pakistan Hunza Community: पर्यावरण में आ रहे बदलाव की वजह से जहां एक तरह इंसान की जिंदगी छोटी होती जा रही है। वहीं पाकिस्तान में रहने वाले हुंजा समुदाय के लोग आज भी 150 साल तक जीते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस समुदाय की महिलाएं 90 की उम्र में भी मां बन जाती हैं।

Image

पाकिस्तान की हुंजा महिलाएं (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में रहते हैं हुंजा समुदाय के लोग
  • 90 की उम्र में मां बन सकती हैं महिलाएं
  • 60 की उम्र में जवान लगती हैं महिलाएं

Pakistan Hunza Community: पाकिस्तान के मशहूर पर्यटन स्थलों में हुंजा घाटी का नाम शामिल है। यहां दुनियाभर से लोग पहाड़ों की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। इसी घाटी में 'हुंजा समुदाय' के लोग रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हुंजा समुदाय के लोग 150 साल तक जीवत रहते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस समुदाय की महिलाएं 90 की उम्र में भी मां बन सकती हैं और इस समुदाय की महिलाओं की खूबसूरती ऐसी कि ये 80 की उम्र तक जवान नजर आती हैं।

पाकिस्तान का हुंजा समुदाय

नोमैडिक वेबसाइड के अनुसार, 60 से 90 साल की उम्र में भी इस समुदाय की महिलाएं बिना किसी परेशानी के गर्भवती हो जाती हैं। जहां एक तरफ पर्यावरण में आ रहे बदलाव की वजह से इंसान की जिंदगी छोटी होती जा रही है। वहीं इस समुदाय के लोग आज भी 150 साल तक जीते हैं। इस समुदाय के ऊपर कई सारी किताबें लिखी गई हैं। इन किताबों में 'द हेल्दी हुंजाज' और 'द लॉस्ट किंगडम ऑफ द हिमालयाज' जैसी मुख्य किताबें शामिल हैं। इन किताबों में इस समुदाय की जीवनशैली को मुख्य तौर पर दर्शाया गया है।

pakistan hunza community1

पाकिस्तान की हुंजा कम्युनिटी (ट्विटर)

यह जानकर आपको भी हैरानी हो रही होगी कि कैसे इस समुदाय के लोग इतने सालों तक जिंदा रह सकते हैं। सबसे अद्भुत तो यह है कि 90 की उम्र में भी इस समुदाय की महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं और मां बन जाती हैं। शारीरिक तौर पर इस समुदाय के लोग काफी मजबूत होते हैं। इन लोगों को कभी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां के लोगों का औसत जीवनकाल 120 साल होता है। इस समुदाय की महिलाएं भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती हैं।

pakistan hunza community2

पाकिस्तान की हुंजा महिलाएं2(ट्विटर)

मांस का कम सेवन करते हैं लोग

जब इस समुदाय की औरतें लगभग 60-70 साल की हो जाती हैं, तब भी उनकी उम्र 20-25 साल की लगती है। हुंजा समुदाय के लोग 'बुरुशो' के नाम से भी जाने जाते हैं। यहां के लोगों की मुख्य भाषा 'बुरुशास्की' है। हुंजा समुदाय के लोग पाकिस्तान के अन्य समुदाय से कहीं ज्यादा शिक्षित माने जाते हैं। इनकी संख्या हुंजा घाटी में 85 हजार से ज्यादा है। इस समुदाय के लोग मुस्लिम धर्म को मानते हैं। ये लोग सुबह 4 बजे ही उठ जाते हैं। इसके अलावा यहांं के लोग साइकिल-गाड़ियों का इस्तेमाल न के बराबर करते हैं और ज्यादातर पैदल ही चलते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article