OMG: एक साथ 900 लोगों को उतारा मौत के घाट, अंधविश्वास के चक्कर में हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नरसंहार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2024, 05:03 PM IST

Jonestown Massacre News: साउथ अमरीका में हुई इस घटना को इतिहास की सबसे भयावह घटना करार दिया जाता है। साउथ अमरीका के गुयाना में हुई सामूहिक हत्या के पीछे जिम जोंस नामक एक धर्मगुरु का हाथ था।

Jonestown Massacre News: अंधविश्वास के चक्कर में लोग अपना सबकुछ गंवा देते हैं। आपने अपने आस-पास कई ऐसी घटनाएं सुनी होंगी, जिसमें अंधविश्वास के चक्कर में आकर लोग अपने मां-बाप, बच्चों को भी गंवा देते हैं। यह सोचकर ही डर लगता है अंधविश्वास के चक्कर में एक साथ 900 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इन 900 लोगों में 300 से ज्यादा बच्चे शामिल थे। ये सभी लोग एक धर्मगुरू के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठे थे।

suicide

दुनिया का सबसे बड़ा नरसंहार (ट्विटर)

हम जिस घटना की बात कर रहे हैं, वह दिल दहला देने वाली घटना अमेरिका में हुई थी। साउथ अमरीका में हुई इस घटना को इतिहास की सबसे भयावह घटना करार दिया जाता है। इस दर्दनाक घटना ने दुनिया को हिलाकर रख दिया था। साउथ अमरीका के गुयाना में हुई सामूहिक हत्या के पीछे जिम जोंस नामक एक धर्मगुरु का हाथ था। आपको बता दें कि जिम जोंस खुद को भगवान का अवतार मानता था। शुरुआत में उसने जरूरतमंदों की मदद की और उन्हें अपना अनुयायी बना लिया।

End of Feed