वायरल न्यूज़

Video: नए नवेले जीजू के साथ खेल कर गई साली साहिबा, वीडियो देख लोगों को आई दूल्हे पर तरस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 20, 2023, 05:34 PM IST

Jija Sali Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साली अपने जीजू को मिठाई खिलाने के दौरान उसके साथ खेल कर जाती है। इस वीडियो को देखकर एक तरफ जहां आपको मजा आएगा, वहीं आपको दूल्हे पर तरस भी आएगी।

Image

जीजा साली का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जीजा साली का वीडियो आया सामने
  • वीडियो देखकर हंसने लगेंगे आप
  • जीजू से साथ स्टेज पर मजे लेती है साली

Jija Sali Video: जीजा और साली का रिश्ता मजाक वाला होता है। जब दूल्हे की बारात आती है तो सालियां सबसे ज्यादा एंजॉय करती हैं। इसके बाद जयमाला के दौरान भी सालियां स्टेज पर चढ़ जाती हैं और दूल्हे के साथ हंसी-ठिठोली करती हैं। भारतीय शादियों में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इसमें से कई रस्में दूल्हे के साथ और कई रस्में दूल्हा और दुल्हन दोनों के साथ निभाई जाती हैं। ऐसी ही एक रस्म है जयमाला के दौरान सालियों द्वारा नए नवेले जीजू को मिठाई खिलाने का।

जीजू के साथ गजब का मजाक करती है साली

आपने अक्सर देखा होगा कि जयमाला के दौरान सालियां मिठाई लेकर आती हैं और जीजू को खिलाने के दौरान उनसे खूब सारा हंसी-मजाक करती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक साली अपने जीजू को मिठाई खिलाने के दौरान उसके साथ खेल जाती है। वह अपने जीजू को कई बार लालच देती है। वहीं जीजू भी कई बार मिठाई खाने की कोशिश करते हैं, लेकिन साली के सामने जीजू को मात मिलती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही जीजू मिठाई खाने की कोशिश करते हैं, साली मिठाई पीछे कर लेती है। इसके बाद साली एक बार और जीजू को मिठाई खाने के लिए आगे करती है। इस बार भी वही होता है। तीसरी बार तो अजब ही हो जाता है। आप देख सकते हैं कि इस बार साली मिठाई खुद खा जाती है और जीजू ताकते रह जाते हैं। यह वीडियो जहां एक तरफ काफी फनी है, वहीं लोग जीजू पर तरस भी खा रहे हैं। वीडियो को 'फनटॉप' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article