वायरल न्यूज़

Video: नए-नवेले जीजू को अकेले पाकर छेड़खानी करने लगीं सालियां! तभी वहां आ गई दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 14, 2024, 03:19 PM IST

Jija Sali Video: कमरे के बाहर नए नवेले जीजाजी खड़े हुए हैं। इसी बीच तीन-चार सालियां वहां आकर उन्हें घेर लेती हैं। सालियां उन्हें पकड़कर छेड़ने लगती हैं और बॉलीवुड स्टाइल में मजे लेना शुरू कर देती हैं।

Image

जीजा साली वीडियो (इंस्टाग्राम)

Jija Sali Video: आपने सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई सारे वीडियो देखे होंगे। शादी के मौके पर सालियां अपने नए-नवेले जीजू से हंसी मजाक भी करती हैं। कई बार तो वह अपने जीजू को जमकर छेड़ती भी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐसा ही है। वीडियो देखकर आपको भी मौज आ जाएगी। वीडियो ने यूजर्स को एक तरफ सोचने पर मजबूर कर दिया है। वहीं कई यूजर्स वीडियो देखकर ठहाके लगा रहे हैं।

वीडियो देखकर आपको भी आएगी मौज

वीडियो की शुरुआत में देख सकते हैं कि कमरे के बाहर नए नवेले जीजाजी खड़े हुए हैं। इसी बीच तीन-चार सालियां वहां आकर उन्हें घेर लेती हैं। सालियां उन्हें पकड़कर छेड़ने लगती हैं और बॉलीवुड स्टाइल में मजे लेना शुरू कर देती हैं। बॉलीवुड के मशहूर गाने 'वाह-वाह राम जी..' पर डांस करते हुए सालियां अपने जीजू से कहती हैं 'सुनो जीजाजी अजी आपके लिए, मेरी दीदी ने बड़े तप हैं किए'। सालियां सिर्फ इतना ही नहीं गातीं, बल्कि वह अपनी दीदी को लेकर भी कई बातें गानें में सुना डालती हैं। देखें वीडियो-

इस दौरान जीजाजी सालियों के बीच खुद को फंसा हुआ पाते हैं और मंद-मंद मुस्काते नजर आते हैं। इसी बीच सालियां पीछे के कमरे से अचानक दुल्हन को लेकर आती हैं। अब दुल्हन भी अपनी बहनों के साथ हो जाती है। वह भी मुस्काते हुए बहनों का साथ देती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो यूजर्स को जमकर पसंद आ रहा है। वीडियो को इंडियन वेडिंग्स एंड ब्राइड्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article