वायरल न्यूज़

Jija Sali Video: जीजा के साथ ऐसा काम करने आई थी नटखट साली! अंत में जो हुआ देखकर मजा ही आ जाएगा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 18, 2023, 01:28 PM IST

Jija Sali Video: आप देख सकते हैं कि साली प्लेट में दो-तीन गिलास लेकर स्टेज पर पहुंच जाती है। इन गिलास में मिर्च का पानी होता है। साली अपने जीजू के साथ मजाक करने के इरादे से मिर्च का पानी पिलाने जाती है। इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि साली प्लेट में रखे गिलास सहित कुर्सी से नीचे गिर जाती है।

Image

जीजा साली वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • साली-जीजू का वीडियो हुआ वायरल
  • जीजू के साथ मजाक करना पड़ा भारी
  • साली की सरेआम हो गई घनघोर बेइज्जती

Jija Sali Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब देखने को मिलते हैं। ऐसे वीडियो के ज्यादा देखा और पसंद किया जाता है, जो जीजा-साली या देवर-भाभी से जुड़ा होता है। दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। आपने देखा होगा कि शादियों में सालियां अपने नए नवेले जीजा से खूब मजाक करती हैं। हालांकि, कई बार जीजा-साली के बीच हंसी-ठिठोली हद से ज्यादा होने लगती है। इस दौरान कुछ ऐसी घटना घट जाती है, जिस पर बवाल ही मच जाता है।

साली की होती है घनघोर बेइज्जती

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक साली अपने नए नवेले जीजा के साथ मजाक करने स्टेज पर पहुंच जाती है। इसके बाद जो होता है, उसने लोगों को मजा दिला दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि साली प्लेट में दो-तीन गिलास लेकर स्टेज पर पहुंच जाती है। इन गिलास में मिर्च का पानी होता है। दरअसल, साली अपने जीजू के साथ मजाक करने के इरादे से मिर्च का पानी पिलाने जाती है। आप देख सकते हैं कि वह जाकर जीजू के बगल में ही बैठ जाती है और जीजू से मिर्च का पानी पीने के लिए कहती है। देखें वीडियो-

दूसरी तरफ जीजू लगातार पानी पीने से मना करते रहते हैं। आप देख सकते हैं कि ज्यादा जिद करना साली पर भारी पड़ जाता है। कई बार ट्राई करने के बाद भी जब जीजा प्लेट में रखी मिर्ची का पानी नहीं पीते हैं तो साली ज्यादा जिद करने लगती है। इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि साली प्लेट में रखे गिलास सहित कुर्सी से नीचे गिर जाती है। इसके बाद वहां का माहौल देखने लायक होता है। यह नजारा देखकर दूल्हा और उसके दोस्त जोर-जोर से हंसने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि साली के नीचे गिरने पर वहां का माहौल ही बदल जाता है। वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article