वायरल न्यूज़

'भर दो मेरी मांग वरना दे दूंगी जान', दीवार में फोड़ा सिर, जीजा के प्यार में दीवानी साली का हाईवोल्टेज ड्रामा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2023, 08:32 PM IST

jeeja sali viral news: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़की अपने जीजा से शादी करने के लिए स्टेशन पहुंच गई और फिर उसका हाईवोल्टेड ड्रामा सामने आया है।

Image

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है

एक साली अपने जीजा के प्यार में पागल होकर शादी की जिद पर अड़ गई, मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन (Muzaffarpur Jn) का है, यहां पर साली का जीजा से शादी को लेकर इतना हाईवोल्टेज ड्रामा चला कि जिसे देखने के लिए जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई बताया जा रहा है कि लड़की अपने जीजा के प्यार में इतनी दीवानी है कि वो बार बार कह रही थी- 'मैं तुमसे प्यार करती हूं, मुझे अपना लो'

लड़की इतनी ज्यादा दीवानी है कि वो अपने जीजा से शादी करने के लिए पीछे-पीछे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और स्टेशन पर ही जीजा से शादी करने के लिए जिद पर अड़ गई, साली बार- बार ये कहती रही कि मैं आपसे प्यार करती हूं और मुझसे शादी कर लो।

'अब मांग में सिंदूर डाल कर शादी करो नहीं तो जान दे देंगे'

बताया जा रहा है कि जब जीजा ने शादी से इंकार किया तो साली बौखला गई और दीवार पर अपना सिर पटक-पटक कर बोली 'अब मांग में सिंदूर डाल कर शादी करो नहीं तो जान दे देंगे' जीजा ने डरकर अपने परिजनों को कॉल कर मामले की जानकारी दी लेकिन, प्यार में पागल साली कुछ सुनने को तैयार ही नहीं, उसके सिर से खून भी निकलने लगा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ लोगों ने GRP को सूचना दी, वहीं लड़की और लड़के के परिजन मौके पर पहुंच गए और जीआरपी के पहुंचने से पहले दोनों को अपने साथ लेकर चले गए।

युवक की पत्नी ने बताया कि वो उसकी चचेरी बहन है

सीतामढ़ी के इस युवक की शादी दो साल पहले हुई थी और एक बेटा भी है, लड़के की पत्नी ने बताया कि वो उसकी चचेरी बहन है जो उसके पति के पीछे ही पड़ गई है, और अति हो गई जब वह बाहर जाने के लिए निकले तो उनके पीछे- पीछे बहन भी मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई और पूरा नाटक फैला कर रख दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article