'भारत में तेज हॉर्न और संगीत सुनकर मैं रोने लगी, यहां रहना मुश्किल है...' जापानी पर्यटक के दावे पर भारतीयों ने क्‍या कहा, जरूर पढ़ें

Viral News: जापानी पर्यटक ने दावा किया कि उसे रात में हर समय तेज आवाज में बजने वाले म्‍यूजिक और पटाखों के शोर से परेशान होना पड़ता है। उसने अपना अनुभव लिखते हुए कहा कि, 'लगभग हमेशा हॉर्न बजते रहते हैं, खासकर ट्रकों के हॉर्न।

Viral News: जापान की एक पर्यटक ने भारत की यात्रा के बाद अपना अनुभव शेयर किया है। दावा करते हुए उसने कहा कि, भारत का शोरगुल वाला वातावरण इतना खराब था कि वह रो पड़ी। रेडिट पर शेयर की गई एक पोस्ट में एक यूजर ने दावा किया कि वह जापान से आगरा, राजस्थान और पंजाब घूमने आई है। उसने लिखा कि, 'मैं एक जापानी हूं जो इस समय भारत घूमने आई है। सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगी कि मुझे भारत पसंद है। खाना स्वादिष्ट है और मदद मांगने पर ज़्यादातर लोग मदद करते हैं। लेकिन, यहां रहना भी मुश्किल है। माहौल हमेशा बहुत शोरगुल वाला होता है, यह बहुत भारी लगता है। कई बार ऐसा हुआ है कि मैं अत्यधिक उत्तेजना के कारण अपने कमरे में ही रो पड़ी।'

जापानी पर्यटक ने किया दावा।

जापानी पर्यटक ने दावा किया कि उसे रात में हर समय तेज आवाज में बजने वाले म्‍यूजिक और पटाखों के शोर से परेशान होना पड़ता है। उसने अपना अनुभव लिखते हुए कहा कि, 'लगभग हमेशा हॉर्न बजते रहते हैं, खासकर ट्रकों के हॉर्न। लोग सड़कों पर छोटे-मोटे त्यौहार मनाते हैं, सड़कों को पूरी तरह से ब्‍लॉक कर देते हैं और तेज आवाज में ढोल और संगीत बजाते हैं। मैं बस यही चाहती हूं कि सब कुछ शांत हो। इसके बाद महिला ने शोर से निपटने और लगातार परेशान न होने के लिए भारतीयों से मदद मांगी।

End of Feed