वायरल न्यूज़

Viral Video: जापानी राजदूत ने चखा बनारसी कचौड़ी-जलेबी का स्वाद, जमकर उठाया भारतीय खाने का लुत्फ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 31, 2023, 12:16 PM IST

ट्विटर पर जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बनारसी कचौड़ी-जलेबी का स्वाद चखते हुए नजर आ रहे हैं। सुजुकी इस स्ट्रीट फूड का आनंद वाराणसी में ले रहे हैं।

Image

जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी का कचौड़ी-जलेबी खाते हुए वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी राजदूत ने स्ट्रीट फूड का लिया आनंद
  • वाराणसी में चखा कचौड़ी-जलेबी का स्वाद
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hiroshi Suzuki Eat Banarasi Kachori Jalebi: जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी खाने के बेहद शौकिन हैं और वे हमेशा से ही खाने को लेकर पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। सुजुकी भारतीय स्ट्रीट फूड के बहुत ही बडे़ वाले मुरीद हैं, वे इसे खाने का एक भी मौका गवाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) पोस्ट किया है, जिसमें वह बनारस की गलियों में कचौड़ी-जलेबी का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सुजुकी के इस वीडियो (Social Media Viral Video) में सुजुकी बनारसी कचौड़ी-जलेबी का स्वाद चख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में सुजुकी ने लिखा है कि वाराणसी में स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहा हूं। बनारस की इस फेमस डिश को खाते हुए वह कैमरे के सामने आए और उन्होंने कचौड़ी-जलेबी को काफी स्वादिष्ट भी बताया। इस दौरान वह एक आम इंसान की तरह दुकान के सामने खड़े नजर आएं।

जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी का कचौड़ी-जलेबी खाते हुए वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे सुजुकी के इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि आपको बनारसी पान का भी आनंद लेना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बनारस की डिश है, किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। इस वीडियो पर अब तक 14 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@HiroSuzukiAmbJP' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article