Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो जापान से सामने आया है। इस वीडियो में आपको ऐसी चीज देखने को मिलेगी, जैसा आपने शायद ही कभी देखा होगा। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि दुनिया के बाकी देश जहां 2026 में जी रहे हैं। वहीं जापान साल 2050 में जी रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में ऐसा क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और क्यों तेजी से वायरल हो रहा है।
जापान का वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो में क्या है ऐसा
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप जापानी प्रशासन की सोच और नागरिक सुविधाओं के प्रति उसकी संवेदनशीलता देख पाएंगे। वीडियो में आपको जापान की सरकार द्वारा नागरिकों के लिए की गई एक दिलचस्प व्यवस्था देख पाएंगे। आप देखेंगे कि लोग सीढ़ियों के सहारे ऊपर जा रहे हैं, लेकिन उनके साथ साइकिल भी नजर आ रही है। आमतौर पर सीढ़ियों पर साइकिल चढ़ाना मुश्किल होता है। दूसरी तरफ जापान ने सीढ़ियों के बगल में एक खास मशीनी पट्टी लगा दी है। यह साइकिल के लिए एस्केलेटर की तरह काम करती है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि यह पट्टी धीरे-धीरे सीढ़ियों के बगल में ऊपर की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं लोग भी अपनी साइकिल के पहिए को उस चलती हुई पट्टी के खांचे में टिकाकर ऊपर चढ़ते जा रहे हैं। इससे साइकिल अपने आप ही उनके साथ ऊपर पहुंच जा रही है। इससे लोगों को साइकिल का वजन सीढ़ी पर खींचने की जरूरत नहीं पड़ रही है। साइकिल चालकों की सुविधा के लिए जापान ने यह सिस्टम बनाया है। इस वीडियो को अब तक तकरीबन एक मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में जापान की जमकर सराहना करते दिख रहे हैं। बता दें कि जापान में साइकिल चलाना परिवहन का लोकप्रिय साधन है। यहां के लोग रोजमर्रा के काम के लिए और ऑफिस जाने के लिए भी साइकिल का ही उपयोग करते हैं। इस वीडियो को @parulandsaurabhintokyo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
