VIDEO: और क्या-क्या करके मानेगा जापान! अब बना डाला AI बौद्ध भिक्षु रोबोट

रोबोट और AI की इस दुनिया में जापान ने एक बार फिर यह बता दिया है कि इस फिल्ड में उसके जैसा कोई खिलाड़ी नहीं। दरअसल, जापान ने एक AI बौद्ध भिक्षु रोबोट बनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

AI के इस जमाने में हर देश अपने यहां इस तकनीक पर दिन-रात काम कर रहा है। AI की दुनिया में नए-नए इनोवेटिव आइडियाज़ से अपनी तकनीक को मजबूत करने का काम कर रहा है। इसी दिशा में काम कर रहा जापान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि तकनीक की दुनिया का बादशाह उसके अलावा और कोई नहीं है।

जापान द्वारा बनाया गया AI बौद्ध भिक्षु रोबोट (Youtube/@BrianRoemmele)

जापान द्वारा बनाया गया AI बौद्ध भिक्षु रोबोट (Youtube/@BrianRoemmele)

जापान का करिश्मा

जी हां, जापान एक ऐसा देश है जो हमेशा अपनी सदियों पुरानी परंपरा और संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक तकनीक को पेश करता है। हाल में ही जापान ने एक बौद्ध भिक्षु के रूप में रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट का नाम "बुद्धरॉइड" है। जिसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन, दार्शनिक सवालों के जवाब देने और बौद्ध अनुष्ठानों में सहायता करने के लिए AI की मदद से तैयार किया है।

End of Feed