Viral Video: ITBP के जवान ने गाया 'मेरे घर राम आए हैं', प्रभु श्रीराम का गीत सुनकर आप भी झूठ उठेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 22, 2024, 10:51 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक ITBP का जवान 'मेरे घर राम आए हैं' गीत गा रहा है, जिसे सुनने के बाद आप भी श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएंगे। गीत गाने वाले जवान का नाम लवली सिंह बताया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ITBP के जवान ने गाया राम का गीत
  • गाना सुनकर राममय हुआ माहौल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

ITBP Soldier Sings Mere Ghar Ram Aaye Hain Song: आज 22 जनवरी 2024 का शुभ दिन है, आज ही के दिन श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ऐसे में देश के कोने-कोने से लोगों के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पित नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा, जिसमें आईटीबीपी का एक जवान प्रभु राम का गीत गाता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आईटीबीपी के इस जवान का नाम लवली सिंह है। जवान आईटीबीपी के सेंट्रल जैज बैंड का सदस्य है, जो अपनी गायकी के लिए काफी फेमस है। लवली सिंह के कई सारे वीडियो आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे। ऐसे में इस ऐतिहासिक पल के बीच उनका ये वीडियो काफी फेमस हो रहा है, जिसे सुनकर आप भी रामभक्ति में लीन हो जाएंगे।

End of Feed