वायरल न्यूज़

IQ Test: भाभियों के बीच दुबककर बैठा है देवर, सासू मां भी खोज नहीं पाईं, क्या आपमें है ढूंढने का दम

IQ Test: हर भाभी को अपने देवर की तरह दोस्त पसंद होता है। वहीं देवरों को भी अपनी भाभियों का सानिध्य पसंद होता है। इसी क्रम में तस्वीर में भी देवर अपनी भाभियों की भीड़ में जाकर छिप गया है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर भाभी का जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन
  • भाभियों की भीड़ में छिप गया है प्यारा देवर
  • 4 सेकंड में पूरा कर दिखाइए यह चैलेंज

IQ Test: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की दर्जनों तस्वीरें वायरल होती हैं। इन दिनों हिंदी के ऑप्टिकल इल्यूजन की भरमार हो गई है। ज्यादातर लोग उस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने में दिलचस्पी दिखाते हैं, जो हिंदी के शब्दों से बने होते हैं। आज हम आपके लिए भी एक मजेदार IQ Test चैलेंज लेकर आए हैं। सबसे जबरदस्त बात है कि यह ब्रेन टेस्ट चैलेंज हिंदी के शब्द से जुड़ा है। इस तस्वीर में आपको सैकड़ों की संख्या में भाभी शब्द नजर आ रहा होगा।

भाभियों की भीड़ में जाकर छिप गया है देवर

आपको इस तस्वीर में दिख रही भाभियों की भीड़ में से एक देवर शब्द ढूंढकर निकालना है। बता दें कि भाभियों के बीच देवर कहीं दुबककर बैठ गया है। वह नहीं चाहता है कि कोई उसे ढूंढ पाए। शायद उसे भाभियों की भीड़ में अच्छा लग रहा है। वैसे भी बता दें कि भाभी और देवर का रिश्ता काफी दोस्ताना होता है। हर भाभी को अपने देवर की तरह दोस्त पसंद होता है। वहीं देवरों को भी अपनी भाभियों का सानिध्य पसंद होता है। इसी क्रम में तस्वीर में भी देवर अपनी भाभियों की भीड़ में जाकर छिप गया है।

देवर को ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो चुकी हैं सासू मां

अब चूंकि देवर की मां यानि भाभी की सासू मां को अपने बेटे से कुछ काम होगा तो वह उसे ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी उन्हें अपना बेटा नजर नहीं आया है। अब आपको ही उनकी मदद करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें अपना बेटा मिल पाए और वह अपना काम निकाल पाएं। आप चाहें तो इस काम में अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस चैलेंज को आपको 4 सेकंड के भीतर ही पूरा करना है।

Brain Test result

यहां देखें रिजल्ट

अगर आपको लग रहा है कि 4 सेकंड का समय बहुत कम है तो बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 4 सेकंड का समय काफी पर्याप्त है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर भी चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने एक तस्वीर डाल दी है, जिसमें आप लाल घेरे में देवर को आसानी से देख सकते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article