वायरल न्यूज़

कैसे लंका ढहाता है घर का भेदी, IPS ने शेयर किया मजेदार Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 6, 2024, 08:45 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स नाव से पानी निकाल रहा है और पास में बैठी महिला उसी नाव में पानी पलट रही है। फ्रेम में ये नजारा बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

आईपीएस अधिकारी ने शेयर किया मजेदार वीडियो। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएस ने शेयर किया वीडियो
  • देखकर हंसी नहीं रुकेगी
  • हजारों लोगों ने देखा वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आम से खास और नेता से अभिनेता तक सभी एक्टिव रहते हैं। इनमें आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा भी शामिल हैं, जो लगातार एक्स पर एक्टिव रहते हैं। उनके पोस्ट नेटिजन्स को भी खूब पसंद आते हैं। उन्होंने अबकी बार एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। मजेदार है कि उन्होंने वीडियो को घर का भेदी नाम दिया है। इसमें एक शख्स की नाव में पानी भरा हुआ है और वो पूरी शिद्दत से पानी निकालने में जुटा है। मगर बेचारे के साथ ऐसा कुछ होता है कि देखकर खुद ही कहेंगे कि घर का भेदी लंका ढहाए।

वीडियो में क्या कुछ दिखा

वायरल वीडियो करीब दो मिनट का है। इसकी शुरुआत में देखेंगे कि एक महिला किनारे पर बैठी बर्तन धो रही है। पास में नाव है और उसमें पानी भर चुका है। नाव में ही एक शख्स खड़ा है जो पानी निकाल रहा है। शख्स नाव से पानी निकालता है, मगर ये जरा भी कम नहीं होता। फ्रेम में तभी ऐसा कुछ नजर आया कि हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें देखेंगे कि शख्स नाव से पानी निकाल रहा है और पास में बैठी महिला बाल्टी से नाव में ही पानी डाल रही है। ऐसा काफी देर तक होता है। शख्स पानी बाहर फेंकता है और महिला चुपके से पानी डालती रहती है।

देखिए वीडियो

घर का भेदी

इसमें शख्स बहुत मेहनत से नाव से पानी बाहर निकालने में जुटा हुआ है। उधर महिला उसी नाव में बराबर पानी डाल रही है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। आईपीएस रुपिन शर्मा ने इसी वीडियो को मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, 'घर का भेदी।' मालूम हो कि वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article