iPhone 15 के लॉन्‍च होते ही मजेदार Memes हुए वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ली मौज

iPhone 15 memes : ग्राहकों के इंतजार को खत्‍म करते हुए एप्‍पल ने iPhone 15 लॉन्‍च कर दिया। पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध मोबाइल में 128 GB, 256 GB और 512 GB की स्टोरेज होगी और इसकी क़ीमत क्रमशः 79,900 रुपए और 89,900 रुपए होगी।

iPhone 15 memes : फेमस ब्रांड एप्पल ने आखिरकार iPhone 15 से पर्दा उठा ही दिया। कंपनी ने 12 सितंबर यानी मंगलवार को iPhone 15 लॉन्च कर दिया। इस बार कंपनी ने iPhones के चार मॉडल्स- iPhone 15, iPhone 15 प्लस, iPhone 15 प्रो और iPhone 15 प्रो मैक्स, एप्पल वाच सीरीज़ (Apple Watch Series) और एयरपॉड्स प्रो (Airpods Pro) को बाजार में उतारा है। इवेंट में एप्पल ने कहा कि iPhone15 प्रो अब तक का सबसे हल्का प्रो मॉडल है। फोन की बॉडी के बारे में बताते हुए कहा गया कि, इसमें ग्रेड 5 टाइटैनियम मैटेरियल यूज किया गया है। इस कंपनी ने एक खास चीज मोबाइल में डाली है। वो ये है कि, कंपनी में मोबइल में टाइप-C चार्जर पोर्ट दिया है। जिससे लोग काफी प्रभावित हुए। पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध मोबाइल में 128 GB, 256 GB और 512 GB की स्टोरेज होगी और इसकी क़ीमत क्रमशः 79,900 रुपए और 89,900 रुपए होगी।

iPhone 15 memes, iPhone 15 launch, iPhone 15 pro, iPhone 15 price, iPhone 15 features

iPhone 15 पर बने मीम्‍स। (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया )

बहरहाल, ये तो हो गई iPhone 15 की बात। कंपनी ने जैसे ही फोन लॉन्‍च किया तो वैसे ही सोशल मीडिया पर मीम्‍स की बाढ़ आ गई। लोगों तरह-तरह से एप्पल और उनके नए प्रोडक्‍ट की मौज लेना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने यूएसबी-सी चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर तो किसी ने सीईओ टिम कुक को लेकर खूब मौज ली। इन मीम्‍स पर नजर डालकर आप भी इनके लुत्‍फ उठा सकते हैं :

End of Feed