Interesting Facts: पानी में मगरमच्छ किससे डरता है, सही जवाब सुनकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

Interesting Facts: मगरमच्छ जिसे पानी का बादशाह कहा जाता है लेकिन वह पानी में एक जीव से डरता है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वह जीव कौन सा है?

Interesting Facts: पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाने वाला मगरमच्छ भी एक ऐसे जानवर से डरता है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह जानवर है Hippopotamus, जिसे हम आम भाषा में दरियाई घोड़ा कहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि आखिर मगरमच्छ किससे डरता है, और इसका जवाब है: हिप्पो। मगरमच्छ भले ही ताकतवर शिकारी हो, लेकिन हिप्पो उसके लिए बड़ा खतरा बन जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है हिप्पो का विशाल आकार और आक्रामक स्वभाव।

why crocodiles fear hippopotamus

हिप्पो के सामने क्यों कांपता है मगरमच्छ (Photo: iStock)

हिप्पो का जबड़ा बहुत मजबूत

एक वयस्क हिप्पो (ajab gajab facts) का वजन लगभग 1.5 से 3 टन तक हो सकता है, जबकि बड़े मगरमच्छ भी आमतौर पर इससे काफी हल्के होते हैं। ऐसे में ताकत के मामले में हिप्पो भारी पड़ता है। हिप्पो का जबड़ा बहुत मजबूत होता है। अगर वह एक बार हमला कर दे, तो मगरमच्छ बुरी तरह घायल हो सकता है। इसके अलावा, हिप्पो पानी में बेहद फुर्तीले होते हैं और अपने इलाके को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। अगर कोई मगरमच्छ उनके क्षेत्र में घुस जाए या उनके बच्चों के पास पहुंचने की कोशिश करे, तो हिप्पो तुरंत हमला कर देते हैं।

End of Feed