Interesting Facts: कब्र से मिला 3300 साल पुराना सैंडल, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Interesting Facts: मिस्र के राजा तुतनखामुन के मकबरे से मिली 3,300 साल पुरानी सैंडल ने इतिहास के कई राज खोले हैं। इन सैंडलों के तलवों पर दुश्मनों की तस्वीरें बनी हैं, जो राजा की ताकत और जीत का प्रतीक थीं। पढ़ें पूरी खबर।

Interesting Facts: मिस्र के प्रसिद्ध राजा तुतनखामुन का नाम आज भी दुनिया भर में लिया जाता है। लोग उन्हें प्यार से 'किंग तुत' कहते हैं। वह बहुत कम उम्र में फिरौन बने थे और सिर्फ करीब 17 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। उनकी जिंदगी रहस्यों से भरी रही, लेकिन उनका मकबरा इतिहास की सबसे बड़ी खोजों में से एक माना जाता है। इसी मकबरे से मिली एक खास चीज आज भी लोगों को हैरान करती है। वह चीज है उनकी 3,300 साल पुरानी सैंडल। साल 1922 में ब्रिटिश पुरातत्वविद हॉवर्ड कार्टर ने राजा तुत का मकबरा खोजा था। इस मकबरे से करीब 5,000 से ज्यादा कीमती चीजें मिली थीं।

King Tut sandals

Interesting Facts: कब्र से मिला 3300 साल पुराना सैंडल (फोटो: iStock)

सैंडलों की ये थी खासियत

इनमें सोने का मुखौटा, गहने, मूर्तियां, हथियार और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें शामिल थीं। राजा के साथ कई जोड़ी सैंडल भी दफन की गई थीं ताकि वह परलोक में भी चल सकें। इन सैंडलों की खास बात सिर्फ उनकी उम्र नहीं है, बल्कि उनका डिजाइन है। ये सैंडल लकड़ी से बने थे और ऊपर से चमड़ा, छाल, रंग और सोने की परत लगी हुई थी। सबसे चौंकाने वाली बात इनके तलवे पर बनी तस्वीरें हैं। तलवों पर मिस्र के दुश्मनों के चित्र बनाए गए थे। इसका मतलब था कि जब राजा इन्हें पहनकर चलता होगा, तो वह अपने दुश्मनों को पैरों तले रौंद रहा है। यह राजा की ताकत और जीत का प्रतीक माना जाता था।

End of Feed