Viral Video: रोज प्‍लेटफॉर्म पर एक ही ट्रेन के आने का इंतजार करता था डॉगी, असल वजह जान यूजर्स हुए इमोशनल

Viral Video: सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर हाकन कपुकु नामक यूजर ने वीडियो को शेयर किया है। कैप्‍शन में लिखा है कि, 'एक ट्रेन ड्राइवर ने स्टेशन पर इस कुत्ते को खाना दिया। कुत्ते को ट्रेन याद थी और इंजीनियर नियमित रूप से भोजन लाता था।'

Viral Video: एक ट्रेन ड्राइवर और एक आवारा कुत्ते का वीडियो इन दिनों का काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों के बीच एक खास रिश्ता देखने को मिल रहा है। ये एक ऐसा वीडियो है जिसे देखने के बाद आपके होठों पर अपने आप ही एक मुस्‍कान आ जाएगी। वीडियो में एक आवारा कुत्ता प्‍लेटफॉर्म का इंतजार करते हुए दिखता है। दरअसल, ट्रेन का लोको पायलट यानी ड्राइवर रोज उस डॉगी को रात में खाना खिलाता है जिसकी वजह से रोजना वो कुत्‍ता प्‍लेटफॉर्म पर आकर उस ट्रेन का इंतजार करता है।

ट्रेन ड्राइवर और डॉगी का वीडियो वायरल।

एक्‍स पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर हाकन कपुकु नामक यूजर ने शेयर किया है। कैप्‍शन में लिखा है कि, 'एक ट्रेन ड्राइवर ने स्टेशन पर इस कुत्ते को खाना दिया। कुत्ते को ट्रेन याद थी और इंजीनियर नियमित रूप से भोजन लाता था। उनकी खुशी देखने लायक है। कोई हर इंसान को खुश नहीं कर सकता, लेकिन दयालुता हमेशा इंसान को खुश रखती है।' वीडियो की शुरुआत में एक शख्‍स को चलती ट्रेन के अंदर खाने की प्लेट पकड़े हुए दिखाया गया है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, तो उसमें दिखता है कि, कुत्‍ता पहले से ही प्‍लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहा है। वहीं ट्रेन स्टेशन में प्रवेश करते ही प्लेटफार्म पर कुत्‍ता ट्रेन के साथ थी दौड़ता रहता है और जैसे ही ट्रेन रुकती है कुत्ता भी रुक जाता है और धैर्यपूर्वक ट्रेन ड्राइवर द्वारा उसे खाना परोसे जाने का इंतजार करता है।

End of Feed