वायरल न्यूज़

Indian Railway: ट्रेन के एसी कोच में खचाखच भरी भीड़, देखकर भारतीय रेलवे भी रह गया दंग, फोटो वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 20, 2024, 04:21 PM IST

सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। वायरल हो रही इस तस्वीर में एसी कोच में भारी भीड़ दिख रही है, जिसे देखकर भारतीय रेलवे भी दंग रह गई।

Image

थर्ड एसी में भी लोकल वाली भीड़ (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS

Railway AC Coach Heavy Crowd: भारतीय रेलवे के कई सारे वीडियोज और फोटोज वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद खुद को ही भरोसा नहीं होता है कि आखिर हो क्या रहा है। हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक कोच में काफी लोग भरे हुए हैं। इस भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ये मुंबई लोकल की फोटो हो। लेकिन ऐसा नहीं है।

दरअसल, वायरल हो रही ये तस्वीर थर्ड एसी कोच की है। जी हां, सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा हो लेकिन ये शत प्रतिशत सच है। दरअसल, ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें खचाखच भीड़ देखने को मिल रही है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि यह तस्वीर चेतक एक्सप्रेस 20473 के थर्ड एसी का हाल है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उन्होंने रेल मंत्री और पीएम मोदी को टैग करते हुए ये पोस्ट शेयर की है।

थर्ड एसी में भी लोकल वाली भीड़ की तस्वीर वायरल

बता दें, इस तस्वीर को नीलिशा मंत्री नाम की महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट @nilishamantri_ से शेयर किया है। ऐसे में यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिस पर रेलवे का भी गजब का रिएक्शन आया है। रेलवे ने इस मामले पर ध्यान देते हुए महिला का मोबाइल नंबर और पीएनआर मांगा है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article