Today Viral Video: सोशल मीडिया की अजब गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां कभी-कभी ऐसा नजारा देखने को मिलता है कि हमारे होश उड़ जाते हैं। आंखों पर भी यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आने वाला है कि आपके होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि कैसे आज के जमाने के मिस्त्री ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जो शायद ताजमहल के कारीगर भी नहीं कर पाते। इसमें देखेंगे कि मिस्त्री ने करीब दो फीट चौड़ी जमीन पर ही जबरदस्त बिल्डिंग खड़ी कर दी।
दो फीट जमीन पर खड़ी कर दी बिल्डिंग
हैरान होंगे कि मिस्त्री ने ना सिर्फ बिल्डिंग बना दी बल्कि खूब मजबूत भी बनाई है। ये बिल्डिंग इतनी मजबूत है कि इसमें लोग रहते हैं। इसके ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं। पहली और दूसरी मंजिल पर कमरे में बने हैं, जिनमें परिवार रहते हैं। देखकर हैरानी होगी कि बिल्डिंग का एक सिरा इतना पतला है कि ये सिर्फ नौ इंच का ही मालूम पड़ता है। तीनों तरफ कोई दूसरी इमारत बनी हुई भी नजर नहीं आती है। सोशल मीडिया में दो फीट चौड़ी जमीन पर बनी इस बिल्डिंग को देखकर लोग हैरान हैं।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
नेटिजन्स उस मिस्त्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं जिसने इतनी कम जमीन पर आलीशान इमारत खड़ी कर दी। दो फीट चौड़ी जमीन पर बनी बिल्डिंग का ये वीडियो अभी तक करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो को करीब छह लाख लाइक मिले हैं और हजारों की तादाद में कमेंट किए गए हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर pascalinfratech नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
