Video: विदेश में भी भारतीय संस्कृति की धूम, विदेशी पंडितजी ने संस्कृत में मंत्र पढ़ करवाई शादी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 6, 2023, 06:10 PM IST

Wedding Video: यह वीडियो दिल छूने वाला है। हैरान करने वाली बात यह है कि विदेशी पंडितजी भी संस्कृत में मंत्र पढ़कर शादी करवा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि विदेशी दूल्हा-दुल्हन ने भी भारतीय संस्कृति के हिसाब से कपड़े पहने हैं।

Wedding Video: भारत समेत दुनियाभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में विदेश में भारतीय संस्कृति की धूम देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी दूल्हा-दुल्हन भारतीय रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि विदेशी पंडितजी भी संस्कृत में मंत्र पढ़कर शादी करवा रहे हैं। वीडियो दिल छूने वाला है।

Wedding Video

देसी अंदाज में विदेशी शादी (इंस्टाग्राम)

देसी अंदाज में हुई विदेशी कपल की शादी

यह वीडियो आपको सांस्कृतिक तौर पर हैरान तो करेगा ही। इसके साथ ही वीडियो आपका दिल भी खुश कर देगा। आपने इससे पहले ऐसा नजारा शायद ही कभी देखा होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है। आप देख सकते हैं कि एक विदेशी कपल की शादी हो रही है। इसमें दूल्हा और दुल्हन ने भारतीय संस्कृति के हिसाब से कपड़े पहने हैं। इसके साथ ही विदेशी पंडितजी संस्कृत के मंत्र पढ़कर शादी करवा रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed