जूनियर ने ओवरटाइम के बाद बॉस को भेजा ऐसा मैसेज, पढ़ते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग

Viral News: एक्‍स यूजर ने वाट्सएप मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे जूनियर ने मुझे यह भेजा है। आजकल के बच्चे कुछ और ही हैं। वह देर से आया इसलिए देर तक रुका रहा था, मगर अब इसकी भरपाई करने के लिए ऑफिस में देर से आएगा। क्या कदम है! मैं अवाक हूं यार।'

Viral News: सोशल मीडिया पर एक जूनियर एम्‍प्‍लॉय ने अपने बॉस को इस संबंध में जानकारी दी कि, वो अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद भी देर तक रुका रहा और अगले दिन देर से आएगा। हालांकि, इस बात को कहने का तरीका इतना अलग था कि, एडवोकेट बॉस इसे शेयर करने से खुद को रोक न सकीं। दरअसल, वकील आयुषी दोशी नामक अकाउंट से इस पोस्‍ट को एक्‍स पर शेयर किया गया है। इस पोस्‍ट के वायरल होते ही वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में बातें शुरू हो गईं और कई लोग उसके समर्थन में सामने आए और कहा कि कर्मचारी ने सही काम किया।

एम्‍प्‍लॉय ने भेजा मैसेज।

एक्‍स यूजर ने वाट्सएप मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे जूनियर ने मुझे यह भेजा है। आजकल के बच्चे कुछ और ही हैं। वह देर से आया इसलिए देर तक रुका रहा था, मगर अब इसकी भरपाई करने के लिए ऑफिस में देर से आएगा। क्या कदम है! मैं अवाक हूं यार।' वहीं पोस्‍ट में जो स्‍क्रीनशॉट है उसमें लिखा है कि, 'नमस्ते सर और मैडम। मैं कल सुबह 11:30 बजे आऊंगा क्योंकि मैं अभी शाम 8:30 बजे ऑफिस से निकल रहा हूं।'

End of Feed