T20 World Cup Fans Video: सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर जमकर वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो जहां भारत के फैंस बना रहे हैं और पाकिस्तान को हारने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। वहीं एक पाक फैन के वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें पाकिस्तानी फैन ने अपने देश की नहीं बल्कि भारत के जीतने की भविष्यवाणी कर दी है। वीडियो ऐसा है, जो भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
पाकिस्तानी फैंस का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि पाकिस्तान का फैन अपने खुद की टीम की जीत को लेकर संशय जता रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक यूट्यूबर पाकिस्तान के फैन से पूछता नजर आ रहा है कि आप किसके जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तानी फैंस कहता नजर आ रहा है कि वह सपोर्ट तो पाकिस्तान को कर रहा है, लेकिन उसे पता है इंडिया ही जीतेगा इंडिया। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग पाकिस्तानी फैंस के जमकर मजे लेते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-
बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों देशों के फैंस खूब माहौल बनाते नजर आए। दोनों देशों के फैंस अपनी टीम के जीत को लेकर पूरे कॉन्फिडेंस दिखे। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। वीडियो में आपको कुछ पाकिस्तानी फैंस नजर आ रहे होंगे। इस दौरान एक फैन अपनी ही टीम पर तंज कसता नजर आ रहा है। वह वीडियो में कहता सुना जा सकता है कि 'दिल से सपोर्ट तो पाकिस्तान को है, लेकिन दिमाग कह रहा है कि इंडिया की जीत होगी।' इस मजेदार वीडियो को laraib_ahmed_khan070 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद अब तक लाखों यूजर्स ने देख लिया है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी कर लिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
