वायरल न्यूज़

Viral Video: भारत से हारते ही पाकिस्तान फैन ने किया ऐसा काम, स्टेडियम में देखते रह गए लोग

IND VS PAK Viral Video: रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सब दंग रह गए।

Image

पाकिस्तानी फैन ने किया अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- @parikshitbalochi)

IND VS PAK Viral Video: ICC T-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेल गया। इस महामुकबला में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। आलम ये है कि इस मैच की हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इस मुकाबले को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ जहां इंडियन फैंस जमकर जश्न मना रहे हैं, तो पाकिस्तान फैंस के दिल टूट गए और लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस मुकाबले को लेकर कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

सोशल मीडिया पर आपको भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कई मजेदा वीडियो दिख जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी। जबकि, कुछ वीडियो तो आपको सोचने पर भी मजबूर कर देंगे। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी हैं, जिनके बारे में शायद ही आप सोच पाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा मामला देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भारत की जीत पर भारतीय फैंस जमकर झूम रहे हैं, नारे लगा रहे हैं। वहीं, स्टेडियम में एक ऐसा नजारा भी दिखा, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। दरअसल, भारत से हार मिलते ही एक पाकिस्तानी फैन ने अपना पाला बदल और इंडिया का नारा लगाने लगा। जिस अंदाज में पाकिस्तानी फैंस भारत की जीत पर नारा लगा रहा था, उसे देखकर स्टेडियम में मौजूद लोग दंग रह गए। देखें वीडियो...

पाकिस्तानी फैंस का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी झटका खा गए होंगे। आप भी जरूर कह रहे होंगे कि ये दल बदलू निकला। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'parikshitbalochi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पांच लाख लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोग तो पाकिस्तान टीम को कोस रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं हमें तो पहले से ही पता था। कुछ का कहना है कि अब से पाकिस्तान का सपोर्ट बंद। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article